32.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

दुर्ग में फर्जी नौकरी घोटाला : पिता-पुत्र गिरफ्तार, 70 लाख की ठगी का खुलासा…

HomeChhattisgarhदुर्ग में फर्जी नौकरी घोटाला : पिता-पुत्र गिरफ्तार, 70 लाख की ठगी...

Date:

बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने अपने साथी के साथ मिलकर मंत्रालय में चपरासी और बाबू के पद पर भर्ती कराने का वादा किया था। इसी बहाने उन्होंने कई बेरोजगारों से करीब 70 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने ठगी की रकम से 12 लाख रुपये का प्लाट भी खरीदा था। वहीं, इस मामले में तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

मामला ऐसे खुला:

पीड़ित संतराम देशमुख (54), निवासी ग्राम चिरवार, जिला बालोद ने अंजोरा पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 2 जुलाई 2022 को अंजोरा स्थित वेटनरी कॉलेज के सरकारी क्वार्टर में आरोपी भेषराम देशमुख, उसका पुत्र रविकांत देशमुख और साथी अरुण मेश्राम (निवासी राजनांदगांव) ने खुद को बड़े अधिकारियों से परिचित बताते हुए मंत्रालय में सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पीड़ित से 5 लाख रुपये वसूले गए।

इसी तरह अन्य लोगों को भी नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम वसूली गई। विवेचना के दौरान लोमश देशमुख और हेमंत कुमार साहू ने भी धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ितों के बयान, दस्तावेज और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के सबूत जब्त कर जांच शुरू की।

6 सितम्बर को पुलिस ने भेषराम देशमुख और उसके पुत्र रविकांत देशमुख को दुर्ग बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथी अरुण मेश्राम के साथ मिलकर बेरोजगारों से 70 लाख रुपये की ठगी की। आरोपियों ने बताया कि रकम से ग्राम कुथरेल में 12 लाख रुपये का प्लाट खरीदा और शेष पैसे खर्च कर दिए। तीसरा आरोपी अरुण मेश्राम घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

दोनों आरोपियों को 6 सितम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजोरा सउनि संतोष कुमार साहू, प्र.आर. सूरज पांडेय, राकेश सिंह, आर. टोमन देशमुख, बृजमोहन सिंह और योगेश चंद्राकर की विशेष भूमिका रही।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related