19.4 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

भारत ने चौथी बार जीता एशिया कप, फाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराया…

HomeSportsभारत ने चौथी बार जीता एशिया कप, फाइनल में साउथ कोरिया को...

Date:

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेंस हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पांच बार की चैंपियन साउथ कोरिया को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने न केवल चौथी बार एशिया कप जीता, बल्कि 2026 वर्ल्ड कप में भी जगह पक्की कर ली।

फाइनल मैच के पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने गोल दागते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भी दिलप्रीत ने एक और शानदार गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। अंतिम क्वार्टर में अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करते हुए भारत को 4-0 से आगे कर दिया। कोरिया की ओर से सोन डायन ने इकलौता गोल किया।

भारत ने इस जीत के साथ 2017 के बाद एक बार फिर एशिया कप का ताज पहना। पिछली बार टीम इंडिया ने मलेशिया को हराकर खिताब जीता था। वहीं, कोरिया दूसरी बार एशिया कप फाइनल में हारकर रनर-अप बनी है। 2007 में भी भारत ने ही कोरिया को फाइनल में मात दी थी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related