स्वतंत्र छत्तीसगढ़/बलरामपुर
बलरामपुर। जिले के धनसपुर गांव स्थित लुट्टी (सतबहिनी) जलाशय का बांध टूटने से आई बाढ़ ने बड़ी तबाही मचाई है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जबकि दो लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बताया कि मंगलवार देर रात भारी बारिश के बाद जलाशय में दरार आ गई थी, जिसके चलते पूरा गांव जलमग्न हो गया। पानी का तेज बहाव लोगों को बहाकर ले गया। गुरुवार को एक और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या पांच हो गई है। दो अन्य लापता लोगों की तलाश अभी जारी है। बांध टूटने से गांव में चारों ओर जल प्रलय जैसी स्थिति बन गई है। घरों और खेतों में पानी भर गया है। लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों में डर और आक्रोश का माहौल है।
इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा दुख जताया और फील्ड अधिकारियों की लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा, “नियमित निरीक्षण की विफलता के कारण यह घटना घटी है। भविष्य में किसी भी हाल में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के सभी बांधों और जलाशयों का नियमित निरीक्षण किया जाए और किसी भी ढांचे की खामियों को तुरंत दुरुस्त किया जाए। बाढ़ प्रभावित गांव में प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य कर रही हैं। मगर लोगों के बीच भय और असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509
(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)


