18.5 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

भाटागांव की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का हल्ला बोल …

HomeChhattisgarhभाटागांव की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का हल्ला बोल ...

Date:

राजधानी के भाटागांव क्षेत्र की सड़कों की जर्जर हालत को लेकर वार्ड क्रमांक 61 (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड) में शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं और स्थानीय रहवासियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। जगह-जगह गड्ढों से परेशान जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गड्ढों को भाजपा नेताओं का नाम देकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने शीतला चौक से ओवरब्रिज तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकाला और भाजपा सरकार की कथित निष्क्रियता के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि ये गड्ढे जनता की पीड़ा और सरकार की नाकामी के गवाह हैं।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व दक्षिण विधानसभा के विधायक आकाश शर्मा ने कहा, “जनता ने भाजपा को ट्रिपल इंजन सरकार बनाकर सत्ता सौंपी, लेकिन बदले में सिर्फ गड्ढे और धोखा मिला। हर गड्ढा नेताओं की नाकामी का प्रतीक है। इसलिए इन्हें सांसद बृजमोहन अग्रवाल गड्ढा, विधायक सुनील सोनी गड्ढा, महापौर मीनल चौबे गड्ढा और पार्षद रवि सोनकर गड्ढा नाम दिया गया है।”

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत ठेंगडी और नवीन चंद्राकर ने आरोप लगाया कि नगर निगम में भाजपा के आने के बाद से जनता असुरक्षित हो गई है। आए दिन गड्ढों से हादसे हो रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों को इसकी परवाह नहीं है। छाया पार्षद ब्रम्हा सोनकर ने तंज कसते हुए कहा, “भाजपा मस्त है और भाटागांव त्रस्त है। ओवरब्रिज, केसरी बागीचा रोड और महादेव घाट रोड तालाब जैसे हो गए हैं। इतने निष्क्रिय पार्षद को तो चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।”

प्रदर्शन में ब्रम्हा सोनकर, सतनाम सिंह पनाग, उत्तम साहू, कोमल साहू, ऋषि देवांगन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और वार्डवासी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत शुरू नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related