16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

शिक्षक दिवस पर आज राजभवन में 64 शिक्षक होंगे सम्मानित…

HomeChhattisgarhशिक्षक दिवस पर आज राजभवन में 64 शिक्षक होंगे सम्मानित...

Date:

रायपुर /जी.भूषण (05 सितम्बर )

राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेशभर के 64 शिक्षकों का चयन किया गया है। उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं सेवाओं के लिए चुने गए इन शिक्षकों को आज 5 सितम्बर, शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनके योगदान की पहचान के रूप में दिया जा रहा है।

जिलेवार चयनित शिक्षकों में रायपुर से गोपाल राम यादव व कामिनी साहू, धमतरी से किरण साहू व कु. प्रीति शांडिल्य, राजनांदगांव से डॉ. शोभा श्रीवास्तव व मुन्हेलाल लिल्हारे, दंतेवाड़ा से सुमन जॉर्ज व सुनीता अजीत, कबीरधाम से रमेश कुमार चंद्रवंशी व कामिनी जोशी, सरगुजा से बंदना महथा व अनिता मंदिलवार सहित विभिन्न जिलों के नाम शामिल हैं। इसी तरह दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कोरबा, महासमुंद, बेमेतरा, बलरामपुर, बिलासपुर, बस्तर, कांकेर और बीजापुर समेत प्रदेश के सभी हिस्सों से शिक्षक सम्मान के लिए चुने गए हैं।

प्रदेशभर के इन 64 शिक्षकों में प्रधान पाठक, व्याख्याता, प्राचार्य, सहायक शिक्षक और शिक्षक (एल.बी.) श्रेणी के प्रतिनिधि शामिल हैं। चयनित शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने नवाचार, अनुकरणीय कार्यशैली और विद्यार्थियों को प्रेरित करने की क्षमता से विशिष्ट पहचान बनाई है। राज्यपाल द्वारा मिलने वाला यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत कार्य का सम्मान है बल्कि पूरे शिक्षक समुदाय के गौरव का प्रतीक माना जा रहा है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...