421 NHM कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, नियमितीकरण समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर जारी हड़ताल…

HomeCHHATTISGARH421 NHM कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, नियमितीकरण समेत 10 सूत्री मांगों...

Date:

जी भुषण – रायपुर, 4 सितंबर 2025।
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। संघ के पदाधिकारियों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई के बाद आंदोलन और तेज हो गया है। गुरुवार को प्रदेशभर में कर्मचारियों ने अपने-अपने जिलों में स्वास्थ्य अधिकारियों को सामूहिक इस्तीफा सौंपा।

बलौदाबाजार जिले में 421 NHM कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा दिया। वहीं कांकेर जिले में 655 स्वास्थ्यकर्मियों ने भी अपना सामूहिक इस्तीफा जिला स्वास्थ्य अधिकारी को सौंप दिया। रायपुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र हुए और इस्तीफा देने के बाद प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों की मांग है कि उनकी सेवाओं का नियमितीकरण किया जाए और 10 सूत्री मांगों को तत्काल माना जाए।
सरकार ने नोटिस के बावजूद ड्यूटी पर नहीं लौटने पर अब तक 35 NHM अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं, जिससे कर्मचारियों का गुस्सा और बढ़ गया है।

NHM कर्मचारी संघ का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...