29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

रायपुर में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, इवेंट मैनेजर समेत 7 आरोपी गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhरायपुर में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, इवेंट मैनेजर समेत 7 आरोपी...

Date:

रायपुर: 04 सितंबर 2025

रायपुर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में सक्रिय एक बड़े ड्रग्स कार्टल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में रायपुर के इवेंट मैनेजर समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 27.58 ग्राम एमडीएमए (ड्रग्स), कार, नगदी 85,300 रुपए और मोबाइल फोन समेत कुल 20 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

ऐसे हुई कार्रवाई

थाना गंज क्षेत्र के देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे स्टेशन रोड पर संदिग्ध चारपहिया वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा। इनमें –

  1. हर्ष आहूजा (23 वर्ष, निवासी कटोरा तालाब रायपुर)
  2. मोनू विश्नोई (29 वर्ष, निवासी जिला हिसार, हरियाणा)
  3. दीप धनोरिया (41 वर्ष, निवासी खम्हारडीह रायपुर)

तीनों के पास से एमडीएमए, कार और नगदी रकम बरामद हुई।

आगे की कड़ियां खुलीं

पूछताछ के दौरान पता चला कि शहर में एमडीएमए का नेटवर्क नाव्या मलिक और अयान परवेज संचालित कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 मोबाइल फोन और एक प्रतिबंधित दवा बरामद की।

इनसे पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए –

विधि अग्रवाल (27 वर्ष, निवासी आदित्य हाइट्स, रायपुर)

सोहेल खान (29 वर्ष, निवासी महासमुंद), जुनैद अख्तर (28 वर्ष, निवासी रायपुर), ऋषीराज टंडन (निवासी शंकर नगर, रायपुर) को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई जारी

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच जारी है, ताकि इस ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related