23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

गणेश विसर्जन और झांकी को लेकर प्रशासन की बैठक, सुरक्षा पर होगा खास फोकस…

HomeChhattisgarhगणेश विसर्जन और झांकी को लेकर प्रशासन की बैठक, सुरक्षा पर होगा...

Date:

रायपुर :(02 सितम्बर 2025)

रायपुर कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में मंगलवार को गणेश विसर्जन और झांकी को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें रायपुर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने 8 सितंबर की रात होने वाले 13वें दिन के गणेश विसर्जन और झांकी कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से नियमों का पालन करने और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एडीएम उमाशंकर बंदे ने स्पष्ट किया कि झांकी निर्धारित समय और तय रूट पर ही निकाली जाएगी। समितियों को यातायात व्यवस्था में सहयोग करने, नगर निगम से अनिवार्य अनुमति प्राप्त करने और अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही, नशा सेवन से दूर रहने की भी चेतावनी आयोजकों को दी गई।

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, एएसपी लखन पटले, एएसपी ट्रैफिक डॉ. प्रशांत शुक्ला और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया। विसर्जन के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी और चौक-चौराहों पर अतिरिक्त बल लगाया जाएगा। इस बार रायपुर और आसपास बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं, जिनमें कई ईको-फ्रेंडली गणपति भी शामिल हैं। पुलिस ने भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम पहले से कर लिए हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...