19.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

रेलवे ठेका श्रमिक की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, परिजनों को मिलेगा मुआवजा…

HomeChhattisgarhरेलवे ठेका श्रमिक की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, परिजनों को मिलेगा मुआवजा...

Date:

बिलासपुर(02 सितम्बर 2025)

बिलासपुर रेलवे कोचिंग डिपो में कार्य के दौरान हाईटेंशन वायर की चपेट में आने से ठेका श्रमिक प्रताप बर्मन की मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिजन और साथी कर्मचारियों ने मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर डीआरएम ऑफिस के बाहर लगातार धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, मृतक की पत्नी ने भी आर्थिक सहायता की गुहार लगाई, क्योंकि प्रताप ही परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।

घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने स्पष्ट किया कि मृतक के परिजनों को छह हफ्तों के भीतर पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। कोर्ट को रेलवे की ओर से बताया गया कि परिवार को पहले ही 16 लाख 40 हजार रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है, फिर भी ठेकेदार को अतिरिक्त पांच लाख देने का निर्देश दिया गया।

उधर, परिजन और समाज के लोग एक करोड़ रुपये मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े हैं। शव पिछले कई दिनों से मॉर्च्यूरी में रखा हुआ है और धरना-प्रदर्शन जारी है। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद न तो ठेकेदार और न ही रेलवे प्रशासन ने इलाज में सहयोग किया, जिससे मजदूर की जान नहीं बचाई जा सकी। अदालत के आदेश के बाद अब परिजनों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...