34.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

रायपुरा में देवांगन समाज द्वारा तीज महोत्सव का भव्य आयोजन, महापौर मीनल चौबे हुईं शामिल…

HomeChhattisgarhरायपुरा में देवांगन समाज द्वारा तीज महोत्सव का भव्य आयोजन, महापौर मीनल...

Date:

रायपुर / जी.भूषण (31 अगस्त 2025)

रायपुरा। देवांगन समाज द्वारा आज रायपुरा में प्रदेश एवं जिला स्तरीय तीज महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। महापौर ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि तीज महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक पर्व ही नहीं, बल्कि यह सामाजिक एकता, परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ पारंपरिक परिधानों में शामिल हुईं और तीज पर्व की पारंपरिक रस्मों का उत्साहपूर्वक पालन किया। इस दौरान नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को आनंदमय बना दिया। महापौर मीनल चौबे ने सभी माताओं-बहनों को तीज महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और समाज की प्रगति एवं एकता की कामना की।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...