27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की संगठनात्मक कार्यशाला रायपुर में सम्पन्न…

HomeChhattisgarhभाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की संगठनात्मक कार्यशाला रायपुर में सम्पन्न...

Date:

रायपुर /जी.भूषण (31 अगस्त 2025 )

प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रविवार को नवनियुक्त प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी विशिष्ट कार्य पद्धति और दृढ़ विचारधारा के साथ काम करने वाली पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र का अनुसरण करते हुए समाज के हर व्यक्ति के उत्थान और विकसित भारत के निर्माण हेतु संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि पूर्ण निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाए तथा राष्ट्रहित और जनकल्याण के कार्यों से जनता को अवगत कराए। यही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिल रहा है। प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर भाजपा की नई टीम बनी है। हमारा लक्ष्य है कि संगठनात्मक कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाया जाए, जो सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों के माध्यम से संभव होगा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में जिलास्तर पर भी इसी तरह की ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप समेत कई नेताओं ने आत्मीय स्वागत किया।

कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, लता उसेंडी सहित तमाम कैबिनेट मंत्री, विधायक, महामंत्री तथा निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्ष समेत पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसी दौरान कार्यशाला स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 125वें संस्करण को सभी नेताओं ने सुना। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि स्वदेशी तकनीक, सौर ऊर्जा, रक्षा, विज्ञान और खेल समेत हर क्षेत्र में भारत नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास और आत्मनिर्भर भारत पर पूरे देश का विश्वास है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...