27.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

राशिफल: 27 अगस्त 2025, जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

HomeRASHIPHALराशिफल: 27 अगस्त 2025, जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन...

Date:

रायपुर : 27 अगस्त 2025,

आज 27 अगस्त दिन बुधवार को चंद्रमा का गोचर दिन रात बुध की राशि कन्या में होगा और इस गोचर के दौरान चंद्रमा आज चित्रा नक्षत्र पर संचार करेंगे। जबक आज बुध का गोचर चंद्रमा की राशि कर्क में होगा जिससे चंद्रमा और बुध के बीच राशि परिवर्तन योग बनेगा जो राजयोग के समान फलदायी होगा। ऐसे में आज गणेश चतुर्थी का दिन शुभ योग से मेष, मिथुन, तुला सहित कई राशियों के लिए शुभ लाभदायक होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

मेष राशि,अप्रत्याशित लाभ का संयोग बनेगा

आज गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर मंगल की राशि मेष वालो के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण और सुखद रहेगा। राशि स्वामी मंगल छठे भाव में चंद्रमा के साथ युति में होकर आपके लिए अप्रत्याशित लाभ का संयोग बना रहे हैं। आपको आज विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। आप अपने साहसिक कार्यों और निर्णय से आज लाभ उठा पाएगे। आपको आज मित्रों और सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा साथ ही आपके बीच रिश्ता भी अनुकूल बना रहेगा। अगर आप आज कोई नई योजना पर काम शुरू करें तो भगवान गणेशजी की कृपा से आपको फायदा होगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंदों को चावल का दान करें और आज गणेशजी को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करें।

​वृषभ राशि, सफलता के लिहाज से दिन अच्छा है

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी राशि से पंचम भाव में बना चंद्र मंगल योग आपको बहुविधि लाभ प्रदान करेगा। आपके सितारे बताते हैं कि शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के लिहाज से भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज लव लाइफ में भी खुशी मिलेगी। संतान की ओर से प्रसन्नता पाएंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आपको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। वाहन सुख मिलने का योग बना है। घर में भौतिक सुख साधनों का आगमन होगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। ओम गं गणपतये नमः मंत्र का जप लाभदायक होगा।

​मिथुन राशि, दिन मंगलकारी और शुभ रहेगा

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन भगवान गणेशजी की कृपा से शुभ मंगलकारी रहेगा। आपको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपकी कई पेंडिंग योजना आज सफलतापूर्वक संपन्न होगी। आपको अपनी बहुमुखी प्रतिभा से भी आज बहुत लाभ होगा। आपको आज अपने परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। घर में मित्रों और सगे संबंधियों का भी आगमन हो सकता है। माता पिता से आपको स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी काम के शांतिपूर्वक संपन्न होने से मानसिक शांति मिलेगी। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगणेश अथर्वशीर्ष मंत्र का पाठ करना शुभ लाभदायक होगा।

​कर्क राशि,परिवार में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा

आज गणेश चतुर्थी का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए लाभदायक और प्रतिष्ठा वर्धक रहेगा। आप आज धार्मिक गतिविधियों में आज बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों का काम आज सुचारू रूप से चलेगा। आप अपने जीवनसाथी से अपने बच्चों के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाएं बनाने के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। परिवार में आज आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। सितारे कहते हैं कि आज मंगल और चंद्रमा की शुभ युति से आपकी कमाई में भी वृद्धि और बरकत होगी। कोई अटका काम भी आज आपका पूरा हो सकता है। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश के साथ देवी लक्ष्मी का पूजन करना आज शुभ होगा।

​सिंह राशि,अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा

सिंह राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन प्रभाव और लाभ में वृद्धि का संयोग बना रहा है। राशि में विराजमान सूर्यदेव आपके लिए आज शुभ लाभ की स्थिति को बना रहे हैं। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। बुद्धि और विवेक से आज आप लाभ प्राप्त कर पाएंगे। धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में आज आपकी रुचि बनी रहेगी। आज आप किसी की मदद के लिए भी आगे आएंगे। बिजनेस करने वाले जातको को आज कोई लाभदायक डील मिलने की खुशी होगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी के मंत्र ओम गं गणपतये नमः का यथा संभव जल करें।

​कन्या राशि, आज आपकी बुद्धि अच्छी चलेगी, सेहत का ध्यान रखें

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सेहत के मामले में सजग रहना चाहिए। जो लोग बीमार चल रहे हैं उन्हें परहेज और उपचार का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। वैसे आज आपकी बुद्धि अच्छी चलेगी। बिजनेस में आप कमाई भी कर पाएंगे। छात्रों का मन विचलित हो सकता है जिसकी वजह से पढाई से मन विमुख होगा। आपको आज माता से सहयोग मिलेगा। आपके लिए जरूरी है कि वाणी में सौम्यता और व्यवहार में नरमी बनाए रखें इससे आपको आज फायदा होगा पूर्व मे किए गया काम और निवेश आज लाभ दिला सकता है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ कीजिए और गणेशजी को सिंदूर और दूर्वा अर्पित करें।

​तुला राशि,कारोबार व्यापार में आज आपको लाभ मिलेगा

तुला राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन मंगलकारी और शुभ रहने वाला है। कारोबार व्यापार में आज आपको लाभ मिलेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे जिससे थोड़ी परेशान भी होगी। साझेदारी में कोई भी काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में भी सुधार होगा। आज किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बात साझा न करें। यदि आपकी संतान के करियर और शिक्षा को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आज आपकी परेशानी का कोई समाधान निकल सकता है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज हरा चारा गाय को खिलाना चाहिए और साथ ही गणेशजी को मोदक का भोग लगाना चाहिए।

​वृश्चिक राशि, जोखिम वाले काम से आपको आज बचना चाहिए

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना चाहिए। वैसे आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज आपकी निर्णय क्षमता से लाभ होगा। नौकरी करने वाले लोग कार्यक्षेत्र किसी बात को लेकर परेशान चल रहे हैं तो उन्हें इससे राहत मिलेगी। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों का आज मान सम्मान बढेगा। आपको आज किसी शुभ और मांगलिक काम में भाग लेने का भी मौका प्राप्त होगा। आपके सितारे बताते हें कि आपको आज लेन-देन के मामलों में स्पष्टता रखनी चाहिए नहीं तो यह आपके रिश्ते और व्यवहार के लिए अच्छा नहीं होगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

​धनु राशि, आज आप अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे, लाभ मिलेगा

आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा। बौद्धिक क्षमता का लाभ मिलेगा और आपका मानसिक तनाव भी आज कम होगा। आज किसी पुराने परिचित अथवा मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। वैसे आज आप अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आपको आज वाहन सुख मिलने का भी योग बना हुआ है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा और सिंदूर चढ़ाएं।

​मकर राशि, आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा और लाभ मिलेगा

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन राहतकारी रहेगा। आपकी कुछ चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगा। धर्म कर्म के काम भी आज आपके हाथों हो सकता है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल भी बढ़ा सकेंगे जिससे आपके संपर्क का दायरा आज बढेगा। व्यवसाय संबंधी योजनाओं में जल्दबाजी करने से बचें, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। आपको अपने महत्वपूर्ण काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए, अन्यथा काम अटक सकता है वैसे आज आपको दोस्तों से सहयोग मिलेगा इसलिए जरूरत होने पर सहायता मांग सकते हैं। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के साथ आज भगवान गणेशजी का पूजन करें विघ्न दूर होंगे।

​कुंभ राशि, कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको किसी सामाजिक और धार्मिक काम मे भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार में आपके आज प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। भाई बहनों से आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से आपका मन आज आनंदित हो जाएगा। विदेश से आयात निर्यात का कारोबार करने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आपके सितारे बताते हैं कि आज आप आर्थिक लेन देन के मामले में भावुकता की बजाय व्यहारिकता से काम लें तो बेहतर होगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें शुभ रहेगा।

​मीन राशि, अनापेक्षित स्रोत से लाभ का बनेगा संयोग

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको आज अपने सगे संबंधियों से तालमेल बनाए रखने का फायदा मिलेगा। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आप अपने अधिकारियों और सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आज किसी बात पर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है लेकिन आप चतुराई और संयम से स्थिति को संभालने में सफल होंगे। आपके सितारे बताते हैं आपको आज किसी अनापेक्षित स्रोत से लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करें और गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related