रायपुर / जी.भूषण : 27 अगस्त 2025,
गणेशोत्सव का पर्व आज बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। विघ्नहर्ता गणपति बप्पा का आगमन घर-घर और पंडालों में धूमधाम से होगा। सुबह से ही भक्तों में उत्साह देखने को मिला, लोग प्रतिमाएं लेकर अपने घरों और मोहल्लों में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और मंत्रोच्चारण के बीच गणेशजी की स्थापना की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी पर भक्त अपने आराध्य को घर में विराजित कर विधिविधान से पूजा-अर्चना करेंगे। मिट्टी से बनी इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं की इस बार विशेष मांग रही, ताकि पर्यावरण को कोई हानि न पहुंचे। बाजारों में सजावट का सामान, पूजा सामग्री और मिठाइयों की रौनक देखने लायक रही। वहीं बच्चों में भी गणपति बप्पा के आगमन को लेकर विशेष उत्साह है। वहीं पंडालों में आकर्षक सजावट की गई है, कहीं मंदिर जैसी प्रतिकृति बनाई गई है तो कहीं सामजिक संदेश देते झांकी तैयार की गई है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


