32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

सड़क पर मवेशी छोड़ने वालों पर सूरजपुर पुलिस की सख्ती, दो पर मामला दर्ज…

HomeChhattisgarhसड़क पर मवेशी छोड़ने वालों पर सूरजपुर पुलिस की सख्ती, दो पर...

Date:

सूरजपुर: 26 अगस्त 2025,

राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित करने और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सूरजपुर पुलिस ने एक बार फिर मवेशी मालिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है।

थाना विश्रामपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एनएच-43 एवं अंबेडकर चौक के आसपास घूम रहे मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाने की कार्यवाही की। इस दौरान दो मवेशियों के टैग नंबर से उनके मालिकों की पहचान हुई। जांच में पता चला कि मवेशी तेजन प्रसाद राजवाड़े निवासी हर्राटिकरा थाना जयनगर और चंद्रेश्वर राजवाड़े निवासी कुंजनगर थाना जयनगर के हैं।

पुलिस ने बताया कि कई बार समझाईश देने के बाद भी मवेशियों को खुले में छोड़ने की आदत नहीं छोड़ी गई। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनाधिकृत रूप से मवेशियों को छोड़कर यातायात बाधित करने एवं मानव जीवन को संकट में डालने के आरोप में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ धारा 285, 291 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी मवेशी मालिकों को चेतावनी दी है कि वे अपने जानवरों को सड़कों पर न छोड़ें, अन्यथा आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...