दुर्ग: 23 अगस्त 2025;
साइबर अपराधों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सुपेला थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल कर ठगी करने के आरोप में दो युवकों और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सचिन यादव (18 वर्ष) निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर कुरूद थाना जामुल जिला दुर्ग और राहुल निषाद (19 वर्ष) निवासी गोपाल नगर कुरूद थाना जामुल जिला दुर्ग शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस को गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से म्यूल अकाउंट की जानकारी मिली थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जामुल निवासी नरेश कुपाल ने बैंक ऑफ इंडिया शाखा सुपेला में अपना खाता खुलवाया था और उसने जानबूझकर अपने खाते को ठगी गिरोह के उपयोग हेतु उपलब्ध कराया। इस खाते में साइबर ठगी से जुड़ी रकम ₹1,19,098 जमा हुई थी, जिसे आरोपी ने बेईमानी से अपने खाते में डालकर अवैध धन अर्जित किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 991/25 दर्ज कर, धारा 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, उप निरीक्षक चितराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुबोध पाण्डेय, आरक्षक सूर्य प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह राजपूत और मिथलेश साहू की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधी अक्सर म्यूल अकाउंट का सहारा लेते हैं। यह ऐसे बैंक खाते होते हैं जिन्हें खाता धारक अपनी जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराकर ठगी गिरोह को सौंप देता है और बदले में कमीशन पाता है। यह पूरी प्रक्रिया मनी लॉन्ड्रिंग का हिस्सा होती है और कानूनन गंभीर अपराध माना जाता है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


