31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

दुर्ग में मानव तस्करी और धर्मांतरण विवाद: ननों की गिरफ्तारी के बाद युवतियों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़ का आरोप…

HomeChhattisgarhदुर्ग में मानव तस्करी और धर्मांतरण विवाद: ननों की गिरफ्तारी के बाद...

Date:

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कथित मानव तस्करी और जबरन धर्मांतरण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार नारायणपुर जिले की तीन युवतियों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवतियों ने राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किए जाने के दौरान जीआरपी थाने में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और दुष्कर्म की धमकी दी।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बताया कि युवतियों की शिकायत पर 20 अगस्त को सुनवाई की गई थी। तीनों पीड़िताएं सुनवाई में मौजूद रहीं, लेकिन प्रतिवादी पक्ष अनुपस्थित था। आयोग ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक और जीआरपी पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अगली सुनवाई में संबंधित पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मामला कैसे शुरू हुआ

25 जुलाई को बजरंग दल के स्थानीय पदाधिकारी की शिकायत पर जीआरपी ने केरल की नन प्रीति मैरी, वंदना फ्रांसिस और नारायणपुर निवासी सुकमन मंडावी को दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। आरोप था कि ये लोग नारायणपुर की तीन युवतियों को जबरन धर्मांतरण कराकर उनकी तस्करी कर रहे थे। बाद में विशेष अदालत से जमानत मिलने पर तीनों आरोपियों को 2 अगस्त को दुर्ग जेल से रिहा कर दिया गया था।

युवतियों का आरोप

पीड़ित युवतियां – सुखमती मंडावी, ललिता उसेंडी और कमलेश्वरी प्रधान (आयु 19 से 21 वर्ष) – ने बताया कि वे अपनी मर्जी और परिवार की सहमति से काम करने के लिए आगरा जा रही थीं। लेकिन रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया, गाली-गलौज की और थाने में ले जाकर उनसे बदसलूकी की। शिकायत में यह भी कहा गया कि इस दौरान उन्हें जातिसूचक गालियां दी गईं और दुष्कर्म की धमकी भी दी गई।

पुलिस और आयोग की कार्रवाई

युवतियों ने पहले नारायणपुर पुलिस और एससी-एसटी थाने में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर वे राज्य महिला आयोग पहुँचीं। आयोग ने जीआरपी थाना प्रभारी समेत दो अधिकारियों को नोटिस जारी किया है और 25 जुलाई की सीसीटीवी फुटेज प्रस्तुत करने को कहा है।

बजरंग दल का पक्ष

बजरंग दल की कार्यकर्ता ज्योति शर्मा ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई को वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जीआरपी थाने में मौजूद थीं, लेकिन किसी ने भी युवतियों के साथ बदसलूकी नहीं की। शर्मा ने कहा कि यदि महिला आयोग से उन्हें नोटिस मिलेगा तो वे अवश्य उपस्थित होंगी।

यह वही मामला है, जिसमें ननों और सुकमन मंडावी को गिरफ्तार किया गया था और बाद में एनआईए कोर्ट से उन्हें जमानत मिली। अब युवतियों के आरोपों के बाद यह मामला नए विवाद का रूप ले चुका है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related