21.2 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सुविधाएं, मरीज बेहाल..

HomeChhattisgarhएनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सुविधाएं, मरीज बेहाल..

Date:

बलरामपुर: 22 अगस्त 2025;

छत्तीसगढ़ में प्रदेशभर के साथ बलरामपुर जिले में भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिले के 600 से अधिक एनएचएम कर्मचारियों के काम बंद करने से शासकीय अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं।

सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। जिनके पास आर्थिक साधन हैं वे प्राइवेट अस्पतालों का रुख कर रहे हैं, लेकिन गरीब मरीज बिना इलाज के ही घर लौटने को मजबूर हो रहे हैं।

एनएचएम के बीपीएम गुलाब डहरिया ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में संविलियन एवं स्थायीकरण, ग्रेड पे निर्धारण, 27% लंबित वेतन वृद्धि, कार्य मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता, अनुकंपा नियुक्ति, 10 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, स्थानांतरण नीति, नियमित भर्ती में आरक्षण और पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना शामिल हैं। जब तक शासन उनकी मांगें पूरी नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

महिला स्वास्थ्य कर्मी सिंधु गुप्ता ने कहा कि कोविड काल में भी एनएचएम कर्मचारियों ने योद्धा बनकर सेवाएं दीं, लेकिन आज तक संविदा प्रथा में ही काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि स्थायीकरण और नियमितीकरण के बिना हड़ताल समाप्त नहीं होगी।

इस हड़ताल से बलरामपुर जिले के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई हैं। मरीजों की बढ़ती परेशानी से आम जनता स्वास्थ्य विभाग और शासन से जल्द समाधान की उम्मीद कर रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related