बिलासपुर: 21 अगस्त 2025;
राज्य सरकार के दावों के बीच प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत एक बार फिर उजागर हुई है। ताजा मामला बिलासपुर जिले के तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का है, जहां गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान अचानक लाइट गुल हो गई। इस दौरान अस्पताल की इमरजेंसी बिजली सेवा भी फेल हो गई।
जानकारी के अनुसार, जब डॉक्टर्स की टीम डिलीवरी करा रही थी, तभी अस्पताल में अंधेरा छा गया। मजबूरन डॉक्टरों ने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर ऑपरेशन जारी रखा और महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई। इतना ही नहीं, डिलीवरी के बाद प्रसूता को टांके लगाने का काम भी टॉर्च की रोशनी में किया गया।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रदेश की स्वास्थ्य व बिजली व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर सामने रख दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल पहले से ही रिफर सेंटर बनकर रह गए हैं और एम्बुलेंस जैसी मूलभूत सुविधाएं भी समय पर नहीं मिल पातीं। अब ऑपरेशन थियेटर में टॉर्च की रोशनी से डिलीवरी का मामला सामने आने से व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


