38.1 C
Raipur
Tuesday, May 12, 2026

मैट्स विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारंभ 2025’ का सफल आयोजन…

HomeChhattisgarhमैट्स विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारंभ 2025’ का सफल आयोजन...

Date:

रायपुर:21 अगस्त 2025

रायपुर स्थित मैट्स विश्वविद्यालय में बी.कॉम और बीबीए प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत के लिए छह दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘दीक्षारंभ 2025’ का भव्य आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को शैक्षणिक वातावरण, संसाधनों और उपलब्ध अवसरों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों में नए सफर की शुरुआत को लेकर विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला। डीन डॉ. उमेश गुप्ता ने अपने उद्बोधन में अनुशासन, नवाचार और सक्रियता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की सभी सुविधाओं का पूर्ण उपयोग करने की प्रेरणा दी।

मुख्य वक्ता विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के प्रोफेसर एवं डीन प्रो. एस.के. भराल ने शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व पर बल दिया तथा छात्रों को उत्कृष्टता और आत्मविकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

दूसरे प्रमुख वक्ता शुभग हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर, सीओओ एवं डायरेक्टर सोहन साहू रहे। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह उन्होंने नवाचार और समर्पण के बल पर भारतीय हेल्थटेक सेक्टर में पहचान बनाई। शार्क टैंक इंडिया सीज़न 2 में प्रस्तुत उनके मेडिकल डिवाइसेज़ को सराहना मिली थी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य देशभर में प्रजनन संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सम्मानजनक बनाना है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव, निदेशक प्रीयेश पगारिया तथा कुलसचिव गोकुलानंद पांडा ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत को लेकर गहरी तैयारी और उत्साह व्यक्त किया। ‘दीक्षारंभ 2025’ न केवल उनका स्वागत करने का माध्यम बना, बल्कि उन्हें प्रेरित एवं सशक्त बनाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

12वीं हिंदी पेपर लीक केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 3 हजार रुपए में बेचता था प्रश्नपत्र; तस्वीर वायरल…

रायपुर,स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा का पेपर टेलीग्राम...

रायपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, भाजपा नेत्री के परिवार पर उठे सवाल; बच्चे और महिलाओं ने भी लहराए हथियार…

रायपुर,स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: भाजपा नेत्री और मंडी सदस्य मोनिका सिंह...

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री श्री साय…

रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्य बिंदु : रायपुर में आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’...

रायपुर में बड़ी चोरी, लक्ष्य ज्वेलर्स से करीब 1 करोड़ के जेवरात पार…

रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्य बिंदु : खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...