तमनार में खाद व्यापारियों पर कार्रवाई, दो दुकानें सील…

HomeCHHATTISGARHतमनार में खाद व्यापारियों पर कार्रवाई, दो दुकानें सील...

Date:

रायगढ़। प्रदेश सरकार और प्रशासन किसानों को राहत दिलाने तथा खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती बरत रहे हैं। घरघोड़ा क्षेत्र में हुई हालिया कार्रवाई के बाद बुधवार को तमनार क्षेत्र में प्रशासनिक अमले ने बड़ी छापामार कार्रवाई की।

गोंडवाना कृषि केंद्र और शर्मा कृषि केंद्र में खाद वितरण प्रणाली की जांच की गई, जिसमें गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं। स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल में गड़बड़ियां उजागर होने पर जांच दल ने तत्काल प्रभाव से दोनों दुकानों को सील कर दिया।

यह कार्रवाई एसडीएम घरघोड़ा के निर्देश पर की गई, जिसमें नायब तहसीलदार रश्मि पटेल और एसएडीओ यू. एन. नगायच मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसानों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासनिक सख्ती से किसानों में संतोष की लहर देखी गई। किसानों का कहना है कि ऐसी कार्रवाइयों से उन्हें उचित दर पर खाद उपलब्ध होगा और कालाबाजारी पर लगाम लगेगी। ग्रामीणों ने अपेक्षा जताई कि यदि नियमित निरीक्षण होते रहें तो खाद, बीज और कृषि उपकरणों की कालाबाजारी पूरी तरह खत्म हो सकती है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आगामी दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की छापामार कार्रवाइयाँ की जाएंगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...