HomeNationalNEW DELHIसांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन से की...

Date:

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन से की मुलाकात…

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किए गए सी.पी. राधाकृष्णन से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

अग्रवाल ने राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अग्रिम बधाई देते हुए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सांसदों की ओर से शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन का व्यक्तित्व, उनका राजनीतिक अनुभव और सादगीपूर्ण कार्यशैली भारतीय राजनीति में एक आदर्श के रूप में स्थापित है।

सांसद अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि राधाकृष्णन का गहन ज्ञान और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवी और लोकप्रिय नेता का उपराष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालना पूरे देश के लिए गौरव का विषय होगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एशियन गेम्स गोल्ड जीतकर दिल्ली पहुंचीं भारतीय क्रिकेटर प्रतिका रावल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ दिल्ली: एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने...

विश्व ओजोन दिवस: ओजोन परत की रक्षा, सुरक्षित भविष्य का संकल्प…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बातें• ओजोन परत सूर्य की हानिकारक...