36.1 C
Raipur
Tuesday, May 12, 2026

कुरूद को नगर पालिका का दर्जा, विधायक अजय चंद्राकर ने बताया ऐतिहासिक फैसला…

HomeChhattisgarhकुरूद को नगर पालिका का दर्जा, विधायक अजय चंद्राकर ने बताया ऐतिहासिक...

Date:

कुरूद। प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए कुरूद नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा प्रदान कर दिया है। इस फैसले का स्वागत करते हुए कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया।

विधायक चंद्राकर ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी नगर पालिका का दर्जा मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे। सरकार के इस निर्णय से अब कुरूद में शहरी विकास कार्यों की गति तेज होगी। नगर पालिका बनने से अधिक योजनाओं का लाभ मिलेगा और नागरिक सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले से सड़क, पेयजल, स्वच्छता, आधारभूत संरचना और अन्य सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही रोजगार के नए अवसर और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

विधायक ने कहा कि नगर पालिका का दर्जा केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि कुरूद की प्रगति और समग्र विकास की दिशा में सार्थक कदम है। यह उपलब्धि यहां की जनता की वर्षों की मांग और विश्वास का परिणाम है। चंद्राकर ने सभी क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि अब आवश्यकता है कि सभी मिलकर कुरूद को विकास का आदर्श उदाहरण बनाएं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

12वीं हिंदी पेपर लीक केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 3 हजार रुपए में बेचता था प्रश्नपत्र; तस्वीर वायरल…

रायपुर,स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा का पेपर टेलीग्राम...

रायपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, भाजपा नेत्री के परिवार पर उठे सवाल; बच्चे और महिलाओं ने भी लहराए हथियार…

रायपुर,स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: भाजपा नेत्री और मंडी सदस्य मोनिका सिंह...

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री श्री साय…

रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्य बिंदु : रायपुर में आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’...

रायपुर में बड़ी चोरी, लक्ष्य ज्वेलर्स से करीब 1 करोड़ के जेवरात पार…

रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्य बिंदु : खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...