33.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

कर चोरी का बड़ा खुलासा : जीएसटी विभाग ने 19.65 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा पकड़ा, आरोपी डायरेक्टर गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhकर चोरी का बड़ा खुलासा : जीएसटी विभाग ने 19.65 करोड़ रुपये...

Date:

रायपुर। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग, छत्तीसगढ़ ने कर चोरी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। विभाग ने महावीर मोल्ड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (GSTIN-22AADCM5764F1ZM) के डायरेक्टर अंकित सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर 18 बोगस व्यवसायियों से फर्जी खरीदी दिखाकर लगभग 19.65 करोड़ रुपये का अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम करने का आरोप है।

जांच में सामने आया कि जिन व्यवसायियों से खरीदी का दावा किया गया था, उनका वास्तविक अस्तित्व ही नहीं था। केवल कागजों पर लेन-देन दिखाकर फर्जी बिल बनाए गए और उनके आधार पर आरोपी ने न सिर्फ ITC लिया बल्कि उसे आगे अन्य कारोबारियों को पासऑन कर राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया।

अधिकारियों ने बताया कि अंकित सिंह महावीर मोल्ड्स इंडिया के अलावा जय बजरंग लोहा प्रा. लि. और श्री पशुपतिनाथ लोहा एंड स्टील ट्रेडर्स प्रा. लि. का भी संचालन करता था। उसने इन फर्मों के टैक्स दायित्व को समायोजित करने के लिए भी फर्जी ITC का इस्तेमाल किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रायपुर स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। विभाग ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और यह भी देखा जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में अन्य कौन-कौन सी फर्में और कारोबारी शामिल हैं।

जीएसटी विभाग का अभियान जारी
राज्य जीएसटी विभाग ने कहा है कि कुछ कारोबारी बोगस पंजीकरण लेकर, वस्तुओं की वास्तविक आपूर्ति किए बिना ही फर्जी बिल बनाकर ITC क्लेम करते हैं। इससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता है। 20 अगस्त को की गई इस कार्रवाई में तीन कंपनियों की संलिप्तता पाई गई, जिनके संचालन में अंकित सिंह की सीधी भूमिका रही।

वित्त विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों का कहना है कि ITC प्रणाली व्यापारियों को राहत देने और दोहरी कराधान से बचाने के लिए बनी है। लेकिन जब इसका दुरुपयोग फर्जी बिलिंग से किया जाता है तो न सिर्फ सरकारी खजाने को नुकसान होता है, बल्कि ईमानदार करदाताओं पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ता है। इससे बाजार में असमान प्रतिस्पर्धा पैदा होती है, क्योंकि फर्जी ITC लेने वाले व्यापारी कम कीमत पर माल बेचकर लाभ उठाते हैं, जबकि ईमानदार कारोबारियों को घाटा सहना पड़ता है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related