रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने मुख्यमंत्री को उनके प्रस्तावित जापान एवं दक्षिण कोरिया प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत तीव्र औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और राज्य आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि निवेशकों के लिए छत्तीसगढ़ एक पसंदीदा राज्य के रूप में उभर रहा है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु के साथ-साथ रायपुर में भी इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन किया गया है। इन सम्मेलनों से अब तक राज्य को 6 लाख 65 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
उद्योग मंत्री ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित जापान एवं दक्षिण कोरिया प्रवास राज्य में औद्योगिक विकास तथा निवेश को और अधिक गति प्रदान करेगा।
ख़बरें और भी…


