भूपदेवपुर। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भूपदेवपुर थाना पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग अपनी टीम के साथ ग्राम जबलपुर से लगे जंगल और नदी किनारे दबिश देने पहुंचे। गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर महुआ शराब का अवैध निर्माण किया जा रहा है। पुलिस के अचानक पहुंचने से पहले शराब बनाने वाले लोग मौके से भाग निकले।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों पर चल रही शराब भट्टियों को ध्वस्त किया और प्रत्येक स्थान पर रखे गए 40 से 50 बोरी महुआ पास को मौके पर नष्ट कर दिया। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त ढांचे और उपकरण भी तोड़ दिए गए, ताकि भविष्य में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी संजय नाग ने गांव में मुनादी कराकर लोगों को चेतावनी दी कि अवैध शराब निर्माण में लिप्त पाए जाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


