32.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

हावड़ा से चोरी कर लाया 27.50 लाख का सोना, अहमदाबाद एक्सप्रेस में गोंदिया स्टेशन पर पकड़ा गया युवक…

HomeChhattisgarhहावड़ा से चोरी कर लाया 27.50 लाख का सोना, अहमदाबाद एक्सप्रेस में...

Date:

बिलासपुर। हावड़ा से करीब 27 लाख 50 हजार रुपए के सोने की चोरी कर ट्रेन से फरार हो रहे एक युवक को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने गोंदिया रेलवे स्टेशन पर दबोच लिया। आरोपी के पास से बरामद सोना जब्त कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक युवक हावड़ा से भारी मात्रा में सोना चोरी कर अहमदाबाद एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12834) से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही सीआईबी गोंदिया और मंडल टास्क टीम को अलर्ट कर दिया गया।

जैसे ही अहमदाबाद एक्सप्रेस गोंदिया स्टेशन पर पहुंची, टीम ने बी-7 कोच में सघन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध युवक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम अतुल जाधव (24), निवासी नैहाटी (हावड़ा) बताया और कहा कि वह सोने की कारीगरी का काम करता है तथा नागपुर जा रहा है। पूछताछ में युवक ने अपने पास मौजूद कुछ सोने के टुकड़े दिखाए। स्थानीय ज्वेलर्स द्वारा जांच में यह धातु सोना निकला। बरामद सोने का कुल वजन 275.930 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत करीब 27 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। RPF ने आरोपी युवक को जब्त सोने समेत आगे की कार्रवाई के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related