रायपुर /छत्तीसगढ़ :
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राजभवन में आयोजित समारोह में गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। कार्यक्रम में सीएम, कैबिनेट मंत्री, भाजपा विधायक व चुनिंदा मेहमान मौजूद रहे, जबकि पत्रकारों को निमंत्रण नहीं दिया गया। राजेश अग्रवाल को सरगुजा, गुरु खुशवंत को मध्य छत्तीसगढ़ और गजेंद्र यादव को दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से प्रतिनिधित्व मिला है। इससे भाजपा ने क्षेत्रीय संतुलन साधने और संगठन को मजबूती देने का प्रयास किया है।

शपथ ग्रहण की खबर मिलते ही तीनों नेताओं के क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जश्न मनाया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह फैसला भाजपा की आगामी चुनावी रणनीति को मजबूती देगा। वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में अब 14 मंत्री शामिल हो गए हैं।
ख़बरें और भी…वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


