33.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, चार घायल ;खेत से लौटते वक्त हुआ हादसा, बिल्हा थाना क्षेत्र का मामला…

HomeChhattisgarhबिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, चार घायल ;खेत से लौटते...

Date:

बिलासपुर। जिले में शुक्रवार शाम गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने हादसे का रूप ले लिया। खेत से काम कर लौट रही छह महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। इस घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंआपाली की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5 बजे के बाद मौसम का अचानक मिजाज बदला। आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान गांव की सौम्या नेती (33) और सुरेखा नेती (45) समेत छह महिलाएं खेत से लौट रही थीं। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में सौम्या और सुरेखा की मौके पर ही मौत हो गई।

उनके पीछे चल रही दरसबाई कोर्राम, गीताबाई गोड़, कुंवरमति और पार्वती यादव बिजली की चपेट में आने से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related