स्वादिष्ट व्यंजनों और पुरानी यादों ने लौटाया विद्यार्थी जीवन का आनंद…
रायपुर /छत्तीसगढ़ : (भूषण )
शासकीय प्राथमिक शाला, डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी के 80 के दशक के विद्यार्थियों का बहुप्रतीक्षित मिलन समारोह “सलामत रहे दोस्ताना हमारा” ग्रुप के तत्वावधान में भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह आयोजन रेलवे इंस्टिट्यूट, इंजीनियरिंग कॉलोनी, खारून रेल विहार, रायपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमे आयोजक ने बताया की , इस विशेष अवसर को सफल बनाने का श्रेय ग्रुप के रचयिता श्री शांतनु पाल को जाता है, जिनके मार्गदर्शन और समर्पण से यह ऐतिहासिक पल साकार हो पाया। करीब 45 वर्षों बाद साथी विद्यार्थी और अपने समय के गुरुजन एक ही मंच पर मिले। गुरुजनों का आशीर्वाद लेना और पुराने साथियों से भावुक पुनर्मिलन हर किसी के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ।
भावनाओं और उल्लास से सराबोर पल: लंबे समय के बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी साथी खुशी से झूम उठे। छात्र जीवन की यादें ताजा हो गईं और हर कोई उन सुनहरे दिनों को साझा करने में खो गया। रायपुर से बाहर रहने वाले कई साथियों ने भी अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर विशेष रूप से इस मिलन समारोह में उपस्थिति दर्ज की।
सामूहिक प्रयास बना सफलता की कुंजी: किसी भी आयोजन को सफल बनाने के लिए टीम वर्क आवश्यक होता है। इस कार्यक्रम में भी सभी साथियों ने अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी निष्ठा से निभाईं। आयोजन की सफलता में शांतनु पाल के साथ पिछेमणि, स्वामिनाथ, वासुदेव, ललित, जगदीश (राजू) एवं उमा सहित सभी का योगदान सराहनीय रहा। उनकी मेहनत और सहयोग के कारण यह रीयूनियन न केवल सफल हुआ बल्कि चर्चा का विषय भी बन गया।
थीम सांग से हुआ आगाज़: कार्यक्रम की शुरुआत स्वामिनाथ और वासुदेव द्वारा प्रस्तुत ग्रुप का थीम सांग “सलामत रहे दोस्ताना हमारा” से हुई। इस गीत ने दोस्ती और अपनत्व की भावना को जीवंत कर दिया और पूरे माहौल को भावनाओं से भर दिया।
स्वादिष्ट व्यंजन और संकल्प: समारोह के दौरान उपस्थित साथियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और छात्र जीवन की पुरानी यादों को साझा किया। आयोजन का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि ऐसे मिलन समारोह भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि दोस्ती और भाईचारे का यह बंधन हमेशा सलामत बना रहे।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


