रायपुर/छत्तीसगढ़:
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को विशेष अदालत ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है। अदालत ने ईडी की अर्जी स्वीकार करते हुए चैतन्य को 5 दिन की रिमांड पर सौंप दिया।
सोमवार को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने पर चैतन्य बघेल को विशेष अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें एक बार फिर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। इसके बाद मंगलवार को ईडी ने अदालत में अर्जी दायर कर तर्क दिया कि जांच के दौरान कई नए तथ्य सामने आए हैं, जिन पर चैतन्य बघेल से पूछताछ जरूरी है। अदालत ने तर्कों को स्वीकार करते हुए उन्हें 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।
गौरतलब है कि यह तीसरी बार है जब चैतन्य बघेल को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। अब विशेष अदालत ने उन्हें ईडी के हवाले कर दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 1 सितंबर को निर्धारित की गई है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


