राज्य का पहला सरकारी विश्वविद्यालय बना रविवि, मिला ए प्लस ग्रेड…

HomeCHHATTISGARHराज्य का पहला सरकारी विश्वविद्यालय बना रविवि, मिला ए प्लस ग्रेड...

Date:

रायपुर/छत्तीसगढ़ :

रायपुर। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (रविवि) को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) से ‘ए प्लस’ ग्रेड प्राप्त हुआ है। यह सम्मान पाने वाला राज्य का पहला सरकारी विश्वविद्यालय बन गया है।

रविवि को इससे पहले तृतीय चक्र के मूल्यांकन में ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया गया था। चौथे चक्र में पुनः मूल्यांकन के बाद विश्वविद्यालय ने अपनी गुणवत्ता, शोध कार्यों, शैक्षणिक गतिविधियों, नवाचार और संरचनात्मक विकास के आधार पर ‘ए प्लस’ ग्रेड अर्जित किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों, अध्यापकों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। कुलपति ने कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करता है और आने वाले समय में शोध व नवाचार की और भी मजबूत दिशा तय करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि ‘ए प्लस’ ग्रेड मिलने से न केवल रविवि की प्रतिष्ठा बढ़ी है, बल्कि प्रदेश के अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए भी यह एक प्रेरणादायी उपलब्धि साबित होगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...