छत्तीसगढ़ :
ग्राम पंचायत कचन्दा के साजापाली पुराना बाजार चौक में नव युवक नटखट समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रूप से कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण एवं बलराम जी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। कृष्ण स्वरूप में सजे एक बालक द्वारा मटकी फोड़ने की परंपरा निभाई गई, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और आनंद का माहौल बना रहा। जन्माष्टमी का यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्म का प्रतीक है, जिन्हें भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। यह पर्व देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है, और कचन्दा में भी इसका भव्य आयोजन देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश उपस्थित रहे। साथ ही सरपंच खगेंद्र कश्यप, बीडीसी सदस्य रामसाय खूंटे, महेश राय सागर, कलेश्वर, भगन यादव, बुद्धे साहू, उपसरपंच सीताराम दिवाकर, पंच उपस्थित थे।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


