43.1 C
Raipur
Friday, May 22, 2026

“हर-हर महादेव” बोलते ही युवक ने लगाई शिवनाथ नदी में छलांग, नहीं बच पाई जान – दो पुलिसकर्मी भी उतरे थे बचाने…

HomeChhattisgarh“हर-हर महादेव” बोलते ही युवक ने लगाई शिवनाथ नदी में छलांग, नहीं...

Date:

छत्तीसगढ़ :

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। शहर के शिवनाथ नदी स्थित महमरा एनीकट पर आकाश ताम्रकार (32) नामक युवक ने अचानक “हर-हर महादेव” का नारा लगाते हुए नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोग उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तेज धार में वह बहने लगा।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाने से पहुंचे आरक्षक हरीश राव और श्रीराम भी बिना देर किए नदी में कूद गए और युवक को बचाने का प्रयास किया। मगर तेज बहाव की वजह से वे भी सफल नहीं हो सके। इसके बाद घाट पर मौजूद स्थानीय मछुआरे पानी में उतरे और काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अर्धनग्न अवस्था में घाट की रेलिंग पकड़े खड़ा था और आसपास के लोग लगातार उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि युवक नशे की हालत में था। थोड़ी देर तक बातचीत के बाद उसने दोनों हाथ जोड़कर अचानक नदी में छलांग लगा दी।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जाएगी। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आशा जी को संगीतमय श्रद्धांजलि : आज रायपुर में सजेगी यादों भरी संगीत संध्या…

रायपुर/ छत्तीसगढ़/ मनोरंजन स्टार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शहर के कलाकार...

ज्वेलर्स के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फांसी लगाकर दी जान…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदर बाजार इलाके में सनसनी, पुलिस हर...

तेल गोदाम में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख…

बलौदाबाजार / छत्तीसगड़ देर रात लगी आग ने पूरे गोदाम...