32.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

समता एक्सप्रेस में महिला का पर्स चोरी, 9 लाख के गहने पार…

HomeChhattisgarhसमता एक्सप्रेस में महिला का पर्स चोरी, 9 लाख के गहने पार...

Date:

रेलवे/छत्तीसगढ़:

रायपुर समता एक्सप्रेस में अकेली सफर कर रही महिलाओं को निशाना बनाकर चोरों की करतूत का एक और मामला सामने आया है। दिल्ली से रायपुर लौट रही एक महिला यात्री का पर्स ट्रेन से गायब हो गया, जिसमें करीब 9 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने रखे थे। मामला रायपुर जीआरपी थाने में दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर शंकर नगर निवासी अनामिका वर्मा पति श्याम वर्मा 16 अगस्त को ट्रेन संख्या 12808 समता एक्सप्रेस से निजामुद्दीन से रायपुर लौट रही थीं। उनका कोच नंबर S-3 और बर्थ नंबर 21 था। नागपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान उन्होंने अपना ब्राउन कलर का लेडिस बैग सिरहाने रखकर सो गईं।

करीब तड़के जब ट्रेन दुर्ग स्टेशन से 10-15 मिनट पहले थी, तभी सामने बैठे यात्री के बच्चों की आवाज से उनकी नींद खुली। नींद से जागते ही उन्होंने देखा कि उनका बैग गायब है। यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने संदिग्ध को बैग के पास आते-जाते नहीं देखा। आशंका जताई जा रही है कि चोरी नागपुर से गोंदिया के बीच हुई है।

महिला ने बताया कि बैग में 75.180 ग्राम का सोने का नेकलेस, 45.345 ग्राम का कड़ा और 10 ग्राम का मंगलसूत्र रखा हुआ था। इन गहनों की कीमत करीब 9 लाख रुपए आंकी गई है। शिकायत पर रायपुर जीआरपी ने अपराध दर्ज कर मामला आगे की जांच के लिए गोंदिया जीआरपी थाना को सौंप दिया है। पुलिस अब संदिग्ध यात्रियों की तलाश कर रही है।

अकेली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर रेलवे पुलिस की चौकसी पर सवाल उठे हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related