रायपुर में इस्कॉन मंदिर से लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, दो सहेलियां घायल – हाईवे पर 5 किलोमीटर लंबा जाम…

HomeCHHATTISGARHरायपुर में इस्कॉन मंदिर से लौट रही युवती की सड़क हादसे में...

Date:

रायपुर : 17 अगस्त 2025,

रायपुर। जन्माष्टमी की रात राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आमानाका थाना क्षेत्र में रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

आमानाका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार रात करीब 9 बजे चंदनडीह मोड़ के पास हुआ। मृतका की पहचान भूमि चंद्राकर के रूप में हुई है। वह अपनी दो सहेलियों के साथ इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी दर्शन करने गई थी। मंदिर से लौटते समय स्कूटी मोड़ते वक्त ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में भूमि ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य दो युवतियां घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जन्माष्टमी के कारण इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। हादसे और बढ़े हुए वाहनों की वजह से टाटीबंध से लेकर कुम्हारी के आगे तक नेशनल हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसी तरह रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भी वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली।

ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि इस्कॉन मंदिर टाटीबंध के आसपास प्रतिदिन रात 8 बजे से 12 बजे तक यातायात बाधित रहेगा। दुर्ग की ओर जाने वाले यात्रियों को जाम से बचने के लिए अमलेश्वर-मोतीपुर मार्ग से यात्रा करने की सलाह दी गई है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पोखन यादव हत्याकांड में दोषियों को झटका, हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ सुनियोजित हत्या मामले में तीन आरोपितों की...

बलौदाबाजार में महिला की हत्या से सनसनी, देवर गिरफ्तार…

बलौदाबाजार / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु सिविल लाइन क्षेत्र में 28...

बिजली बिल गड़बड़ी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 2700 मामलों की जानकारी मिलने का दावा…

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने...