27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रायपुर: सीएम विष्णुदेव साय पहली विदेश यात्रा पर, जापान और दक्षिण कोरिया में करेंगे निवेश आकर्षण…

HomeChhattisgarhरायपुर: सीएम विष्णुदेव साय पहली विदेश यात्रा पर, जापान और दक्षिण कोरिया...

Date:

रायपुर : 17 अगस्त 2025,

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसी क्रम में उनका पहला विदेश दौरा तय हुआ है। मुख्यमंत्री साय 21 अगस्त से 10 दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वे जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे। बतौर मुख्यमंत्री यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी, जो प्रदेश के विकास के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ की भागीदारी

सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, जापान के ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो 2025 का आयोजन 13 अक्टूबर 2025 तक चल रहा है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन में छत्तीसगढ़ को अपनी धरोहर, संस्कृति और विकास यात्रा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इसमें विशेष आमंत्रण मिला है।

विदेश दौरे का उद्देश्य

सीएम साय की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश आकर्षित करना, औद्योगिक विकास को गति देना और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में नए अवसर तलाशना है। जापान और दक्षिण कोरिया में वे उद्योगपतियों और उद्यमियों से मुलाकात करेंगे। संभावना है कि वे उन्हें छत्तीसगढ़ में इनवेस्टमेंट के लिए आमंत्रित करेंगे। इस दौरे में उनके साथ प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी शामिल रहेंगे।

यात्रा का शेड्यूल

  • 21 अगस्त की सुबह सीएम रायपुर से दिल्ली जाएंगे और वहां कुछ अहम बैठकों में शामिल होंगे।
  • शाम को वे दिल्ली से जापान के लिए उड़ान भरेंगे।
  • जापान में एक्सपो कार्यक्रम के दौरान उनकी व्यस्तता अधिक रहेगी।
  • एक्सपो में 160 से अधिक देश और 9 अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल हो रहे हैं।
  • यहां सीएम निवेशकों, उद्योगपतियों और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े उद्यमियों से मुलाकात करेंगे।
  • जापान दौरे के बाद सीएम साय दक्षिण कोरिया जाएंगे।
  • पूरा विदेशी दौरा 21 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा।

प्रदेश के विकास की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की भागीदारी न केवल राज्य की सांस्कृतिक और तकनीकी प्रगति को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगी, बल्कि औद्योगिक विकास के विश्व मानचित्र पर भी प्रदेश की स्थिति को मजबूत करेगी।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि छत्तीसगढ़ एक निवेश-अनुकूल कारोबारी केंद्र के रूप में अपनी पहचान और सुदृढ़ करे| यह खबर छत्तीसगढ़ के लिए एक नए औद्योगिक और वैश्विक अवसरों का संकेत है, जो आने वाले वर्षों में प्रदेश की आर्थिक प्रगति में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...