30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

भिलाई भाजपा कार्यालय के उद्घाटन की तैयारी तेज, 18 अगस्त को होंगे मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि…

HomeChhattisgarhभिलाई भाजपा कार्यालय के उद्घाटन की तैयारी तेज, 18 अगस्त को होंगे...

Date:

दुर्ग : 13 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को दुर्ग और भिलाई के भाजपा कार्यालयों में पदाधिकारियों से मुलाकात कर 18 अगस्त को होने वाले भिलाई भाजपा कार्यालय के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे।

इसके पहले गृहमंत्री ने पीडब्ल्यूडी सभागार में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। दो महीने पहले दिए गए निर्देशों की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए उन्होंने समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में 16 दिन तक 30 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, यात्रियों को परेशानी…

शर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर पुलिस व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि अब पुलिस कानून-व्यवस्था, नक्सलवाद और साइबर क्राइम जैसे क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से काम कर रही है।

मतदाता सूची को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि सूची का शुद्धिकरण बिहार एसआईआर से किया जा रहा है और प्रत्येक वोट का मिलान पारदर्शी तरीके से होता है। किसी बूथ के नाम पर वोट नहीं डाले जाते। उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र के लिए आवश्यक है, इसलिए विपक्ष को इस प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए, न कि भ्रम फैलाना चाहिए।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...