15.8 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

रायगढ़ में लूटपाट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhरायगढ़ में लूटपाट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार...

Date:

रायगढ़ : 13 अगस्त 2025

कोतरा रोड थाना क्षेत्र में लगातार हो रही लूटपाट की वारदातों का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 11 अगस्त की रात ग्राम नवापारा निवासी सुंदरराज महंत (50) अपने साथी स्वलाल महंत के साथ दशगात्र से लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे लिटाईपाली नाला पुल के पास अंधेरे में छिपे चार युवकों ने उनका रास्ता रोका, पैसों की मांग की और विरोध करने पर मारपीट कर सुंदरराज का सिर फोड़ दिया। बदमाश उनका मोबाइल लूटकर बाइक से फरार हो गए।

यह भी पढ़े : भिलाई भाजपा कार्यालय के उद्घाटन की तैयारी तेज, 18 अगस्त को होंगे मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि…

शिकायत पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कृष्णा भारद्वाज (19) को पकड़ा, जिसने अपने साथियों विजय भारद्वाज (22), प्रदीप टंडन (20) और विरू सिदार (23) के साथ वारदात करना कबूल किया। जांच में सामने आया कि ये गिरोह रात में राहगीरों को निशाना बनाता था, जिससे ग्रामीण रात में आने-जाने से डरते थे। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बाइक जब्त कर सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...

खराब सफाई पर सख्त कार्रवाई, बीएसयूपी खलबाड़ा में सफाई ठेका निरस्त, नगर निगम ने दिखाई सख्ती…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: लगातार खराब सफाई व्यवस्था के चलते नगर निगम...