26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

स्टेट बैंक से 17.52 लाख की ऑनलाइन ठगीठगों ने पूर्व मैनेजर के नाम पर नए मैनेजर को फंसाया…

HomeChhattisgarhस्टेट बैंक से 17.52 लाख की ऑनलाइन ठगीठगों ने पूर्व मैनेजर के...

Date:

रायपुर : 13 अगस्त 2025

राजधानी के रामसागरपारा स्थित स्टेट बैंक शाखा से 17.52 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, शाखा में झारखंड गिरिडीह निवासी आशुतोष कुमार वर्तमान में मैनेजर हैं। 8 अगस्त को आशुतोष को पूर्व ब्रांच मैनेजर कार्तिक राउत का फोन आया। उन्होंने बताया कि कृष्णा बिल्डर्स के डायरेक्टर सुनील तापड़िया बैंक के पुराने और भरोसेमंद क्लाइंट हैं। उनका फोन आए तो मदद कर दी जाए।

11 अगस्त को आशुतोष के पास सुनील तापड़िया के नाम से कॉल आया। कॉलर ने कहा कि वह रजिस्ट्री ऑफिस में है, बैंक नहीं आ पाएगा, और व्हाट्सऐप पर कृष्णा बिल्डर्स के लेटरहेड में एनईएफटी डिटेल भेज दी। निर्देशानुसार, बैंक से राजस्थान निवासी सरफराज अंसारी के खाते में 17.52 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए गए। करीब 15 मिनट बाद असली सुनील तापड़िया का फोन आया, तब ठगी का पता चला।

जांच में सामने आया कि ठगों ने इंटरनेट से बैंक के पूर्व मैनेजर कार्तिक राउत का नंबर ढूंढा और उनसे संपर्क किया। कार्तिक, ठगों को पहचान नहीं पाए और नए मैनेजर को फोन कर सुनील के बारे में जानकारी दे दी। इसी का फायदा उठाकर ठगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...