छत्तीसगढ़ : 11 अगस्त 2025,
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में बारिश की रफ्तार बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त से एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। हफ्तेभर से प्रदेशभर में मानसून की एक्टिविटी कम रहने के कारण बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिसकी वजह से उमस और गर्मी बढ़ी है। बारिश होने से फिर से तापमान में गिरावट होगी।
आज (सोमवार) सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक 673 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि 697.7 मिमी हो जानी चाहिए थी। यानी अब तक औसत से 4% कम पानी बरसा है। वहीं टेम्प्रेचर की बात करें तो प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियां कम होने से दिन का तापमान सभी जगहों पर बढ़ गया है। रात का टेम्प्रेचर भी 21 से 28 डिग्री के बीच बना हुआ है।
रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.6°C दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6°C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया। वही कोंटा में 60 मिलीमीटर छोटेडोंगर में 50 मिली मीटर, सुकमा और सोनहत में 40 मिली मीटर बारिश हुई।
छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बंगाल की खाड़ी और आसपास बनने वाले मजबूत सिस्टम पर निर्भर करती है। 13 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। जिसके वजह से एक बार फिर से बारिश होगी।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


