छात्रा इशिका सिंह ने शिक्षा में रचा इतिहासबीटा गामा सिग्मा में मिला स्थान, सिडनी विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय सम्मान…

HomeCHHATTISGARHBHILAIछात्रा इशिका सिंह ने शिक्षा में रचा इतिहासबीटा गामा सिग्मा में मिला...

Date:

भिलाई नगर: 10 अगस्त 2025,

भिलाईनगर, 10 अगस्त 2025: इस्पात नगरी भिलाई की होनहार छात्रा इशिका सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सिडनी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत इशिका को कॉलेजिएट बिजनेस स्कूलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्था बीटा गामा सिग्मा की सदस्यता के लिए चुना गया है।

बीटा गामा सिग्मा वह प्रतिष्ठित संगठन है जो व्यवसायिक शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करता है। यह सदस्यता केवल अपने बैच के शीर्ष 10% विद्यार्थियों को दी जाती है, जो शिक्षा, नेतृत्व और नैतिक मूल्यों में उच्च मानक स्थापित करते हैं। इशिका का चयन उनके असाधारण शैक्षणिक प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता और समर्पण के आधार पर हुआ है।

विश्व स्तर पर बीटा गामा सिग्मा की सदस्यता को एक “प्रेस्टीज सिंबल” माना जाता है। इसके सदस्य विश्व के नामी कंपनियों, संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों में नेतृत्व पदों पर कार्यरत हैं। भारत में इसके लगभग 8,000 सदस्य हैं, जबकि वैश्विक स्तर पर यह संख्या 9 लाख से अधिक है। इशिका को यह सम्मान 29 अक्टूबर 2025 को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।

इशिका ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मेहनत, परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उनकी सफलता पर पिता एवं भिलाई ट्रक टेलर्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव मलकित सिंह लल्लू, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, शिक्षकों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।

यह उपलब्धि न केवल इशिका के लिए, बल्कि पूरे भिलाई और देश के लिए गर्व का विषय है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...