31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

179 चेज कर रही साउथ अफ्रीका के 7 बैटर्स आउट:एडम जम्पा ने बॉश-मुथुसामी को लगातार 2 बॉल पर आउट किया; ऑस्ट्रेलिया 178/10…

HomeSports179 चेज कर रही साउथ अफ्रीका के 7 बैटर्स आउट:एडम जम्पा ने...

Date:

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 179 रन का टारगेट दिया है। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। रायन रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश क्रीज पर हैं। ट्रिस्टन स्टब्स 37, डेवाल्ड ब्रेविस 2, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस 14 और कप्तान ऐडन मार्करम 12 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड दो विकेट ले चुके हैं।

डार्विन मैदान पर टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता और गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई। एक समय टीम ने 75 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में टिम डेविड ने टीम स्कोर 150 पार पहुंचाया। उन्होंने 52 बॉल पर 83 रनों की आक्रामक पारी खेली। इस पारी में 4 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

बेन ड्वार्शिस के साथ 7वें विकेट के लिए 42 बॉल पर 59 रन की साझेदारी की। इतना ही नहीं, उन्होंने नाथन एलिस के साथ 8वें विकेट के लिए 23 बॉल पर 30 रन जोड़े। साउथ अफ्रीका की ओर से क्वेना मफाका ने 4 विकेट झटके। कगिसो रबाडा को 2 विकेट मिले। लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे और सेनुरन मुथुसामी को एक-एक विकेट मिला।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related