झारखण्ड: 08 अगस्त 2025.
दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाजरत झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का ब्रेन डेड हो गया है। उनका शरीर एक्टिव है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ब्रेन के सीनियर चिकित्सक मंत्री रामदास सोरेन का इलाज कर रहे हैं। रामदास सोरेन की रिपोर्ट अमेरिका भेजी गई है और रविवार तक वह रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद उस पर काम होगा।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को दिल्ली में अपोलो अस्पताल पहुंचकर इलाजरत मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राज्यपाल ने वहां उपस्थित चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन से उनके उपचार की प्रगति और वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सोरेन के परिजनों से भी भेंट की तथा कहा कि हम सभी ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
गौरतलब है कि पिछले शनिवार को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का बाथरूम में गिरने से सिर में गंभीर चोट आई थी। इसके बाद जमशेदपुर में उनको भर्ती कराया गया, जहां बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली अपोलो भेजा गया। मंत्री रामदास सोरेन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


