22.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत पर बसपा का प्रदर्शन, प्रदीप मिश्रा और समिति पर कार्रवाई की मांग…

HomeMadhya Pradeshकांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत पर बसपा का प्रदर्शन, प्रदीप मिश्रा...

Date:


सीहोर (मध्यप्रदेश): 08 अगस्त 2025

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रोरेट पहुंचकर कांवड़ यात्रा और अन्य आयोजनों के दौरान हुई श्रद्धालुओं की मौत पर कड़ी आपत्ति जताई। जिलाध्यक्ष संजीव बौद्ध के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और आयोजन समिति पर गंभीर आरोप लगाए गए।

जोन प्रभारी कमलेश दोहरे ने ज्ञापन वाचन करते हुए कहा कि कुबेरेश्वर धाम में पिछले कई वर्षों से प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा, रुद्राक्ष वितरण, अभिषेक और कांवड़ यात्रा जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनमें देशभर से श्रद्धालु आते हैं। आरोप है कि इन आयोजनों में अव्यवस्था के कारण पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।

बसपा ने आरोप लगाया कि 5 अगस्त को रुद्राक्ष वितरण के दौरान मची भगदड़ में दो महिलाओं की मौत और कई लोग घायल हुए। इसके अगले दिन 6 अगस्त को भारी डेसिबल वाले डीजे के साथ कांवड़ यात्रा आयोजित की गई, जिसमें 300–400 डेसिबल तक का साउंड बजा, जबकि अदालत के आदेश के अनुसार 75 डेसिबल से अधिक ध्वनि पर प्रतिबंध है। पार्टी का कहना है कि इस दौरान 5–6 और लोगों की मौत हुई।

ज्ञापन में मांग की गई कि केवल डीजे संचालकों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रदीप मिश्रा और आयोजन समिति को भी जिम्मेदार ठहराकर उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाएं। साथ ही, बसपा ने आरोप लगाया कि प्रदीप मिश्रा विवादित धार्मिक और साम्प्रदायिक बयान दे चुके हैं तथा उनके कार्यक्रमों में जिला प्रशासन, शिक्षकों, डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है, जिससे जनहित से जुड़े कार्य बाधित होते हैं।

बसपा ने मृतकों के परिजनों को न्याय, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी धार्मिक आयोजनों में लगाने पर रोक की मांग की है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...