दुर्ग: 07 अगस्त 2025
स्मृति नगर पुलिस चौकी की टीम ने एक बड़े ठगी के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी साबास खान को गिरफ्तार किया है, जो खुद को मंत्रालय रायपुर का बाबू बताकर लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा देता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
₹30.94 लाख की ठगी का मामला:
प्रार्थी ढालसिंह वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बताया कि 6 मार्च 2020 को उसकी मुलाकात आरोपी साबास खान से हुई थी। आरोपी ने मंत्रालय में बाबू होने का दावा करते हुए सरकारी नौकरी लगाने का वादा किया और प्रार्थी व उसके साथियों से कुल ₹30,94,000 की ठगी की। रकम नकद और बैंक माध्यम से ली गई थी। पैसा लेने के बाद साबास फरार हो गया।
ऐसे आया पुलिस के हत्थे
शिकायत मिलने पर पुलिस ने धारा 420 भादंवि के तहत अपराध क्रमांक 910/2025 दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने महासमुंद के बजरंग पारा, नयापारा वार्ड क्रमांक 06 में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पहले भी कई जिलों में कर चुका है ठगी:
जांच में सामने आया कि साबास खान एक आदतन ठग है। उसके खिलाफ विभिन्न जिलों के थानों में कई ठगी के मामले दर्ज हैं:
- थाना दर्री, जिला कोरबा – अपराध क्र. 57/2016, धारा 420
- थाना गोलबाजार, रायपुर – अपराध क्र. 116/2019, धारा 420, 467, 468, 471, 120B, 201
- थाना कोतवाली, महासमुंद – अपराध क्र. 104/2018, धारा 498(D), 489(E)
- अज्ञात थाना (संभवत: महासमुंद) – अपराध क्र. 94/2024, धारा 489(B), 489(C)
- थाना बंसतपुर, राजनांदगांव – ठगी का मामला
- थाना छुरा, गरियाबंद – नौकरी लगाने के नाम पर ठगी
पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधु, प्रधान आरक्षक अनुप साहू, आरक्षक अनिकेत चंद्राकर, कौशलेन्द्र सिंह और कमल नारायण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम की तत्परता के कारण आदतन ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा।
बता दें कि साबास खान नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को फंसाता था। खुद को मंत्रालय और पोस्ट ऑफिस का अधिकारी बताकर प्रभावित करता और धीरे-धीरे बड़ी रकम वसूल लेता। उसके बाद वह संपर्क तोड़ देता और ठिकाना बदल लेता।
ख़बरें और भी…वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


