22.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

33 वर्षों की निष्ठा को सलामी, निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं; भावभीनी विदाई समारोह में नागरिक आपूर्ति निगम के दो कर्मचारियों को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

HomeChhattisgarh33 वर्षों की निष्ठा को सलामी, निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने दी...

Date:

रायपुर: 07 अगस्त 2025 – नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय, नवा रायपुर में कार्यरत दो अनुभवी कर्मचारियों — श्री रामप्रसाद यादव (कनिष्ठ सहायक) एवं श्री दीपक हेला (भृत्य) — को 62 वर्ष की सेवा आयु पूर्ण करने पर सेवा निवृत्ति के अवसर पर गरिमामय विदाई दी गई। यह समारोह 31 जुलाई को निगम कार्यालय में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने सेवा निवृत्त हो रहे दोनों कर्मचारियों को शाल, श्रीफल, शुभकामना संदेश-पत्र एवं पात्रतानुसार अवकाश नगदीकरण का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। निगम की ओर से उन्हें स्मृति-चिह्न के रूप में उपहार भी भेंट किए गए।

समारोह में नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय रायपुर के राजेश कुमार सिसोदिया, कार्यपालन सहायक (वित्त) हेमंत मत्स्यपाल, एजीएम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सेवा निवृत्त होनेवाले कर्मचारियों की विदाई हम सभी के लिए एक भावनात्मक क्षण है। उन्होंने निगम की प्रगति में लगभग 33 वर्षों तक अपनी निष्ठापूर्ण सेवा देकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जो अत्यंत सराहनीय है।”

उन्होंने दोनों कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का माहौल आत्मीयता, सम्मान और भावुकता से परिपूर्ण रहा।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बालोद में भीषण सड़क हादसा: जमही टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत…

बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात दर्दनाक दुर्घटना, गांव...