33.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

सीपत NTPC प्लांट में दर्दनाक हादसा: काम के दौरान प्लेटफॉर्म से गिरे मजदूर, एक की मौत, कई घायल…

HomeChhattisgarhBILASPURसीपत NTPC प्लांट में दर्दनाक हादसा: काम के दौरान प्लेटफॉर्म से गिरे...

Date:

बिलासपुर: 06 अगस्त 2025,

सीपत स्थित एनटीपीसी (NTPC) प्लांट में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान श्याम साहू के रूप में हुई है, जो सीपत थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म पर कार्य कर रहे थे, तभी अचानक बैलेंस बिगड़ गया और सभी मजदूर नीचे गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

NTPC प्रबंधन बना रहा है चुप्पी

हादसे के कई घंटे बीत जाने के बावजूद NTPC प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न ही अभी तक यह स्पष्ट हो पाया है कि कुल कितने मजदूर घायल हुए हैं और कितनों की हालत गंभीर है।

इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूरों के परिजनों और स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर आक्रोश है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और घायलों को उचित मुआवजा व इलाज उपलब्ध कराया जाए।

सीपत थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...