गाली देने से नाराज युवक ने कुल्हाड़ी से काट डाला अधेड़ का गला, मौके पर हुई मौत…

HomeCHHATTISGARHBILASPURगाली देने से नाराज युवक ने कुल्हाड़ी से काट डाला अधेड़ का...

Date:

बिलासपुर : 06 अगस्त 2025

जिले के कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत एक गांव में आपसी विवाद में एक युवक ने 65 वर्षीय अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी युवक यशराज भानू उर्फ छोटा (20) ने गाली देने से नाराज होकर छेदीलाल यादव के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामला ग्राम पहाड़बछाली का है। मृतक छेदीलाल यादव बारिश के कारण अपने घर की छत टपकने पर कुछ दिन के लिए पड़ोसी बृहस्पति बाई के मकान में रह रहा था। 4 अगस्त को वह शराब के नशे में था। उसी समय पड़ोस में रहने वाला यशराज वहां पहुंचा और दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद हो गया।

यह भी पढ़े : महादेव सट्टा ऐप घोटाला, गोविंद केडिया की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज…

पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि बातचीत के दौरान छेदीलाल ने उसे गालियां दीं, जिससे वह बुरी तरह गुस्सा गया। आवेश में आकर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और छेदीलाल के गले पर जोरदार वार कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि छेदीलाल खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...