रायपुर प्रेस क्लब में हरियाली और उमंग के संग मना ‘सावन उत्सव 2025’

HomeCHHATTISGARHरायपुर प्रेस क्लब में हरियाली और उमंग के संग मना ‘सावन उत्सव...

Date:

रायपुर: 04 अगस्त 2025

रायपुर प्रेस क्लब परिसर रविवार को हरियाली, उत्साह और उल्लास से सराबोर हो उठा, जब शहर की महिला पत्रकारों ने ‘सावन उत्सव 2025’ में पूरे जोश-खरोश से भाग लिया। यह आयोजन पत्रकारिता की व्यस्तता से इतर संवाद, सृजन और सांस्कृतिक उत्सव का अद्भुत संगम बनकर उभरा।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत से हुई, जहां ढोल-ताशों की गूंज और पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिला पत्रकारों का भव्य अभिनंदन किया गया। प्रेस क्लब परिसर को पारंपरिक साज-सज्जा, रंग-बिरंगे फूलों, बंदनवार और झूलों से सजाया गया था, जिसने सावन की रिमझिम फुहारों की अनुभूति कराई। उत्सव में गीत-संगीत, नृत्य, क्विज़, रैंप वॉक और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से महिला पत्रकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन में हास्य, सौंदर्य और सांस्कृतिक सौहार्द्र का संगम देखने को मिला।

इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, महिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता और उपाध्यक्ष गायत्री केशरवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने न केवल प्रतियोगियों से संवाद किया बल्कि विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए।

रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में सुंदर कलाकृति भेंट की। उन्होंने कहा कि “यह आयोजन महिला पत्रकारों को एकजुट करने और आपसी संवाद को प्रोत्साहित करने का सशक्त मंच है।”

सभी प्रतिभागी महिला पत्रकारों को प्रेस क्लब की ओर से आकर्षक उपहार भी भेंट किए गए। आयोजन को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्य भावना झा, रेणु नंदी तिवारी, वंदना पटले और शकुंतला तरार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष रमन हलवाई और कार्यकारिणी सदस्य सुधीर आज़ाद तम्बोली भी उपस्थित रहे।

विजेताओं को मिले विशेष खिताब:

  • श्रावणी – अमृता शर्मा
  • हरीतिमा – वर्षा यादव
  • हरिहर क्वीन – रूमा सेनगुप्ता
  • बेस्ट परफॉर्मेंस – मीनल शर्मा
  • बेस्ट स्माइल – अंजली शर्मा
  • सावन क्वीन – लीना साहू

यह आयोजन न केवल सावन के सौंदर्य और संस्कृति को दर्शाता है, बल्कि पत्रकारों के जीवन में रंग, ऊर्जा और आपसी सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। रायपुर प्रेस क्लब का यह यादगार ‘सावन उत्सव’ पत्रकारिता के परे एक पारिवारिक और सामूहिक आत्मीयता की मिसाल बन गया।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 22 IAS और 1 IFS अधिकारी की नई पोस्टिंग, 6 जिलों के कलेक्टर बदले…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर...

टाटीबंध के गोदाम पर कृषि विभाग का छापा! बिना लाइसेंस रखी 531 क्विंटल खाद जब्त, व्यापारी पर FIR…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में अवैध रूप...

अंबिकापुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: बोरे में बंद मिले बुजुर्ग दंपती के शव, बड़ा बेटा फरार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना...