26.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

“अविरल सेवा अवार्ड” से सम्मानित हुए हार्मनी म्यूजिकल ग्रुप के निर्देशक श्री डी. नागेश; वृंदावन हॉल, रायपुर में हुआ भव्य सम्मान समारोह…

HomeChhattisgarh"अविरल सेवा अवार्ड" से सम्मानित हुए हार्मनी म्यूजिकल ग्रुप के निर्देशक श्री...

Date:

रायपुर: 04 अगस्त 2025

रायपुर के वृंदावन हॉल में रविवार को एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन द्वारा “अविरल सेवा अवार्ड” प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप के निर्देशक श्री डी. नागेश को समाज सेवा, सांस्कृतिक संवर्धन एवं संगीत के माध्यम से समाज में सकारात्मक प्रभाव के लिए प्रदान किया गया।

श्री नागेश को यह पुरस्कार उनके वर्षों से निरंतर संगीत के क्षेत्र में योगदान, सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने तथा युवाओं को रचनात्मक मार्ग पर प्रेरित करने के लिए दिया गया। उन्होंने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देशभर में सांगीतिक आयोजनों के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विरासत को संजोने का कार्य किया है। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, कलाकार, संगीतप्रेमी एवं संस्था के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को मधुर और प्रेरणादायी बना दिया।

शकुंतला फाउंडेशन की ओर से संस्था अध्यक्ष ने श्री नागेश को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में श्री राव ने इस सम्मान को अपने संगी-साथियों और समाज के प्रति समर्पित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके कार्यों को और अधिक ऊर्जा और दिशा देगा। समारोह के अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए आयोजकों ने समाज सेवा, संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में कार्यरत सभी लोगों को प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...